Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    Delhi: हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित

    दिल्ली स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में भावपूर्ण संत समागम आयोजित हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता, सेवा, प्रेम और भक्ति का संदेश देते हुए जीवन को इंसानियत के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | दिल्ली

    श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत वातावरण में संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में भावपूर्ण संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन और अमृतमयी प्रवचनों का श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया।

    अपने आशीर्वचनों में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेम-भक्ति का दिव्य उदाहरण रहा। उन्होंने प्रेरित किया कि मानव जीवन का प्रत्येक क्षण सार्थक बने तथा हर पल इंसानियत, करुणा और मानवीय मूल्यों को समर्पित हो। बाबा जी ने सदैव यही संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर मानवीय गुण विकसित कर निराकार का आसरा लेते हुए उद्देश्यपूर्ण जीवन जिए।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी के जीवन में दुख, पीड़ा या संघर्ष है, तो हमारा कर्तव्य उसे बढ़ाना नहीं बल्कि प्रेम, संवेदनशीलता और सहयोग से उसे कम करना है। जीवन ऐसा होना चाहिए जो रिश्तों में प्रेम और समर्पण की भावना को मजबूत करे। यही बाबा जी की शिक्षाओं का सार और सच्ची मानवता का स्वरूप है।

    उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद जीवन केवल व्यक्तिगत सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समस्त मानवता की सेवा, कल्याण और उत्थान का माध्यम बन जाता है। सच्ची सेवा दिखावे से परे प्रेम, विनम्रता और निस्वार्थ भावना से परिपूर्ण होती है, जबकि वास्तविक भक्ति व्यवहार, विचार और कर्मों में दिखाई देती है।

    इस दौरान अमर संत अवनीत के समर्पित जीवन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा समर्पण वही है जिसमें सेवा का भाव केवल विचारों तक सीमित न होकर व्यवहार और प्राथमिकताओं में भी स्पष्ट दिखाई दे। उन्होंने गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के साथ संगत, सेवा और भक्ति को सर्वोपरि रखकर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

    समागम के अंत में सतगुरु माता ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सेवा, सुमिरण और सत्संग को अपनी प्राथमिकता बनाए तथा हर हृदय निराकार में समर्पित होकर प्रेम, शांति और मानवता का संदेश फैलाने का माध्यम बने।

    आयोजन के दौरान गीतकारों, कवियों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बाबा जी के प्रति श्रद्धा और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। वक्ताओं ने बाबा हरदेव सिंह जी की दिव्य शिक्षाओं, सौम्य व्यक्तित्व, सेवा-समर्पण और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समागम में प्रस्तुत शब्दों और रचनाओं में बाबा जी के प्रेम और मानवता के संदेश की गहरी झलक देखने को मिली।

    आज भी बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज उनके संदेशों को आगे बढ़ाते हुए सेवा, समर्पण और सद्भाव का प्रकाश फैला रही हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वभर में मानवता, एकता और भाईचारे का संदेश निरंतर प्रसारित हो रहा है।

    #BabaHardevSinghJi #Brotherhood #DelhiNews #Humanity #MataSudikshaJiMaharaj #NirankariSamagam #Peace #SamalkhaSamagam #SantNirankariMission #Spirituality
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
    Next Article दैनिक राशिफल 15 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026

    New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

    July 30, 2026

    Chandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला

    July 29, 2026

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026

    Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

    July 12, 2026

    Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

    July 12, 2026

    NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

    July 5, 2026

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

    July 2, 2026

    Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

    June 29, 2026

    चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

    June 14, 2026

    Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

    June 13, 2026

    Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    June 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 4 9
    Users Today : 2
    Total Users : 118749
    Total views : 235146
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.