Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हिंदी एवं इंग्लिश विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तनाव प्रबंधन, आलोचनात्मक सोच और प्रभावी संप्रेषण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्र

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हिंदी एवं इंग्लिश विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने हिंदी एवं इंग्लिश विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए जीवन में सॉफ्ट स्किल के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के पहले दिन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक अंजलि नेगी ने तनाव प्रबंधन विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में पढ़ाई का दबाव, परीक्षा का भय, असफलता और समय की कमी के कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने नियमित दिनचर्या, समय प्रबंधन, संतुलित आहार, योग तथा परिवार और शिक्षकों से संवाद को तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताया।

दूसरे दिन इंग्लिश विभाग के सहायक प्रोफेसर राजेश नेगी ने आलोचनात्मक सोच के विकास और समस्याओं के समाधान पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों एवं महान व्यक्तियों की जीवनियों के अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकों का अध्ययन व्यक्ति में तार्किक एवं आलोचनात्मक सोच विकसित करता है। चर्चा सत्र में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यशाला के अंतिम दिन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतपाल खुंद ने प्रभावी संप्रेषण और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रभावी संप्रेषण एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान होती है। एक विद्यार्थी जितना अधिक पढ़ेगा और सीखेगा, उतना ही बेहतर वक्ता और श्रोता बन सकेगा। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल समाज का शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और नेता बनेगा, इसलिए सॉफ्ट स्किल का विकास अत्यंत आवश्यक है।

#CommunicationSkills #CriticalThinking #Education #EnglishDepartment #himachalpradesh #HindiDepartment #SoftSkills #StressManagement #Students #Workshop #जीवीपीकॉलेज #रामपुरबुशहर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो
Next Article Delhi: हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

CUHP: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 1 सितंबर तक आवेदन का मौका

July 1, 2026

Education: देवराज नेगी लगातार दूसरी बार बने ज्यूरी स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष

June 27, 2026

Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान नोगली में विदाई समारोह आयोजित, श्रेया मेहता मिस फेयरवेल व कुलभूषण मिस्टर फेयरवेल

June 25, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में शुरू होगा B.Com (AEDP) BFSI कोर्स, 30 जून तक करें आवेदन

June 25, 2026

Education: JMC विषय शुरू करो, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: एसएफआई रामपुर

June 25, 2026

HPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई

June 23, 2026

Education: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, प्रवेश तिथि 30 जून तक बढ़ी

June 23, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय का एसएआर निरीक्षण, आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए हुआ भौतिक सत्यापन

June 22, 2026

Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल रामपुर में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवन का संकल्प

June 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 2 7
Users Today : 11
Total Users : 113827
Total views : 226686
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.