Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    रामपुर बुशहर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन में भाग लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर जागरूकता कार्यक्रम उपस्थित प्रशिक्षु

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली), रामपुर बुशहर में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आचार्य राजिंद्र सदरेट ने किया। उन्होंने संस्थान की प्राचार्या, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इसके बाद संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम् सामूहिक ज्ञान कार्यक्रम’ और ‘नमामि भारत’ के तहत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान, राष्ट्रीय मूल्यों, एकता और अखंडता के प्रति सम्मान रखते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

    संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत है। इसके 150वें वर्ष का आयोजन विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और मेहनत का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे संस्थान में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    #ARBtimes #जागरूकताकार्यक्रम #नोगली #बालना #रामपुरबुशहर #राष्ट्रीयएकता #राष्ट्रीयमूल्य #वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #सर्वपल्लीसंस्थान #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार
    Next Article HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026

    Kullu: कुल्लू महाविद्यालय में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    September 25, 2026

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 3 4 6
    Users Today : 44
    Total Users : 124346
    Total views : 244383
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.