Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान

    रामपुर बुशहर में आरटीओ नरेश वर्मा ने नोगली से तकलेच वाया डार्कली-काशापाट रूट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान किए। मौके पर ₹35 हजार जुर्माना वसूला गया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर के नोगली से तकलेच वाया दरकाली-काशापाट रूट पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) रामपुर नरेश वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एचआरटीसी प्रबंधन और निजी बस ऑपरेटरों की ओर से अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुरू किया गया।

    अभियान के दौरान आरटीओ और उनकी टीम ने विभिन्न वाहनों की गहन जांच की। जांच में अवैध रूप से सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान किए गए। इनमें मुख्य रूप से बोलेरो कैंपर, पिकअप और अन्य निजी वाहन शामिल रहे, जो बिना अनुमति सार्वजनिक परिवहन का कार्य कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर कुल ₹35 हजार का जुर्माना वसूला गया, जबकि करीब ₹45 हजार की राशि लंबित बताई गई है। विभाग द्वारा इस राशि की वसूली के लिए नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    आरटीओ ने जांच के दौरान यात्रियों को भी जागरूक करते हुए अपील की कि वे अवैध वाहनों में सफर करने से बचें और केवल अधिकृत एचआरटीसी तथा निजी बस सेवाओं का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अवैध वाहनों में यात्रा करना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है और इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

    चेकिंग के दौरान सड़क पर चल रही एक एचआरटीसी बस को भी रोका गया। बस चालक और परिचालक ने बताया कि बुधवार को इस रूट पर 26 यात्रियों की टिकटें बनीं, जबकि सामान्य दिनों में केवल 10 से 12 टिकटें ही बनती हैं। इससे साफ है कि अवैध वाहनों के चलते अधिकृत बस सेवाओं को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

    आरटीओ नरेश वर्मा ने कहा कि अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    #HRTC #IllegalVehicles #RampurBushahr #RoadSafety #RTOChecking #अवैध_वाहन #आरटीओ_रामपुर #एचआरटीसी #चालान_कार्रवाई #ट्रैफिक_नियम #डार्कली_काशापाट #तकलेच_रूट #नरेश_वर्मा #निजी_बस_ऑपरेटर #नोगली #रामपुर_बुशहर #विशेष_चेकिंग_अभियान #सड़क_सुरक्षा #सवारी_ढोने_वाले_वाहन #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश
    Next Article Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 9 2
    Users Today : 22
    Total Users : 124892
    Total views : 245282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.