Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

रामपुर सरकारी नर्सिंग संस्थान में अनियमितताएं उजागर, मेस व्यवस्था और सुविधाओं पर सवाल

रामपुर सरकारी नर्सिंग संस्थान में मेस व्यवस्था, छात्राओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। SDM ने जांच शुरू की।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान की मेस व्यवस्था, छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि प्रशिक्षु नर्सों से मेस के नाम पर प्रति माह ₹3600 वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। कई छात्राओं को शाम के समय खुद चपाती बनानी पड़ रही है, जिससे व्यवस्थागत खामियां उजागर हुई हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह ने शनिवार को संस्थान का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से संस्थान प्रशासन में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु गौतम अवकाश पर पाई गईं। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें सबसे बड़ा मामला यह पाया गया कि पिछले 19 वर्षों से बिना टेंडर प्रक्रिया के एक ही व्यक्ति द्वारा मेस का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, मेस में कार्यरत तीन पुरुष कर्मचारियों के छात्रा हॉस्टल में रहने की भी पुष्टि हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। छात्राओं की शिकायत में यह भी सामने आया कि मेस शुल्क देने के बावजूद उन्हें शाम के भोजन के लिए स्वयं व्यवस्था करनी पड़ती है। संस्थान की लाइब्रेरी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आरोप यह भी हैं कि छात्राओं से बंदरों को भगाने जैसे कार्य करवाए जाते हैं और शिकायत करने पर उन्हें डराने-धमकाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। रहने की व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई है, जहां एक-एक कमरे में 15-15 छात्राओं को ठहराया जा रहा है। वहीं 85 छात्राओं के लिए केवल एक शौचालय उपलब्ध है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी अनियमितताओं की पुष्टि की और कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुराने रिकॉर्ड भी तलब किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं को जल्द ही बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleशिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार
Next Article शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 : 01 से 05 जून तक रिज मैदान पर होगा आयोजन, प्रतिदिन अलग थीम पर गतिविधियां
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

रामपुर बस हादसा: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घायलों का जाना हालचाल, नई बसें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

July 17, 2026

ननखड़ी एचआरटीसी बस हादसा : सरकार के बेहतर स्वास्थ्य दावों की खुली पोल, खनेरी अस्पताल की लापरवाही से तड़पे घायल

July 16, 2026

Shimla : ननखड़ी में HRTC बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कंडक्टर समेत 2 की मौत; 20 यात्री घायल

July 16, 2026

MC Rampur: एसडीएम से मिले नगर परिषद रामपुर के पार्षद, शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

July 15, 2026

Rampur Bushahr: एनएच की जमीन पर 99 कब्जे चिह्नित, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम

July 14, 2026

JOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

July 13, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पेयजल संकट, एबीवीपी ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026

Rampur Bushahr: जगोती के पास अवरुद्ध सड़क का कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा

July 13, 2026

Rampur Bushahr: गानवी-फांचा सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत, मौके पर पहुंचे एसडीएम रामपुर

July 12, 2026

Rampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग

July 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश

July 9, 2026

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 7 6
Users Today : 26
Total Users : 115576
Total views : 229764
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.