एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू और मंडी जिले की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां प्रेमिका से मिलने आए युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर युवक की प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से प्रेमिका गहरे सदमे में है और उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार झा के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में स्थित सोनिया विहार का निवासी था। पुलिस के अनुसार, दीपक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आई.टी.डी.पी) भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने जनता से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने किन्नौर जिले में संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम को मूरंग–हरिद्वार बस मार्ग को नियमित रूप से संचालित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं सुचारु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4 के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रदेश में बनने वाली 249 नई सड़कों के लिए ₹2300 करोड़ की राशि जारी कर दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी औपचारिक सूचना हिमाचल सरकार को दे दी है। अप्रैल 2026 से चरण-4 का काम शुरू होगा, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर नई सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे ग्रामीण, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज बचत भवन, बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद (लोकसभा) अनुराग सिंह ठाकुर ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल एवं त्रिलोक जम्वाल भी उपस्थित रहे। सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने योजनाओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार सुबह अपना अंतिम फैसला सुना दिया। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले हर हाल में कराए जाएं। हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार को आपसी समन्वय से बैठक कर ठोस रणनीति तैयार करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। न्यायालय ने अपने आदेश में…