एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जाणा गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फागली उत्सव से लौट रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार तड़के करीब 3:30 बजे जाणा वॉटरफॉल के समीप हुआ। बोलेरो कैंपर में सवार पांच युवक फागली उत्सव में देवता के दर्शन कर लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुमारसैन/ठियोग शिमला जिले में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कुमारसैन क्षेत्र में हुआ, जहां एक थार वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं दूसरा हादसा ठियोग उपमंडल में हुआ, जहां कार दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कुमारसैन में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार कुमारसैन थाना क्षेत्र के भरेड़ीधार सड़क पर जरोल के पास सुबह करीब 7 बजे एक थार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने वाहन गिरने की आवाज…
🐏 मेष (Aries) आज भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक जुड़ाव बढ़ेगा। घर के मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में सुकून भरे पल मिलेंगे, लेकिन नए रिश्ते की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। करियर में बड़े फैसले या महत्वपूर्ण मीटिंग स्थगित करें, गलतफहमी की आशंका है। आर्थिक रूप से सुरक्षित निवेश पर ध्यान दें और जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से दूर रहें। स्वास्थ्य के लिए आराम और हल्का भोजन जरूरी है।शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2उपाय: शिवलिंग पर जल या दूध अर्पण करें। 🐂 वृषभ (Taurus) आज संचार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। भाई-बहनों या करीबी लोगों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य किशोरियों और उनके अभिभावकों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देना है। स्वास्थ्य विभाग रामपुर की टीम ने सनशाइन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत करके किया। शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस अवसर पर मौजूद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने AI Impact Summit 2026 विवाद को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शर्मा ने कहा कि 20 फरवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन राष्ट्रविरोधी कृत्य था। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल थे और यह आयोजन किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि भारत सरकार का…