Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा करसोग-शिमला मार्ग पर अलसिंडी से करीब चार किलोमीटर दूर कलगार क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

    जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शिमला से अपने घर माहुनाग लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी कार (HP 63B 0451) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पुलिस को करीब एक बजे मिली, जिसके बाद टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। खाई की गहराई और दुर्गम क्षेत्र के कारण शवों को बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह चार से पांच बजे के बीच दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया जा सका।

    मृतकों की पहचान सुनील कुमार (24), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग, और पवन कुमार (19), पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग, मंडी के रूप में हुई है। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। करसोग थाना प्रभारी सोमदत्त के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें 

    https://arbtimes.in/himachal-pradesh/crime/shimla-drug-case-chitta-recovered-dhali-theog-5-accused-arrested/

    #CarAccident #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #Karsog #KarsogAccident #MandiAccident #MandiNews #MountainRoads #RoadAccident #SadNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत: अब बेमौसम बर्फबारी से नुकसान भी बीमा में होगा कवर
    Next Article Rampur Bushahr: देवठी व तकलेच में पोषण किटों का वितरण, कौल सिंह ने ‘कुपोषण मुक्त भारत’ अभियान को बताया जन-जन का दायित्व
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.