Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    शिमला

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Shimla में मालरोड स्थित सहकार सदन के नवीनीकरण कार्य का मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिलान्यास किया। 2.85 करोड़ रुपये की लागत से भवन का कायाकल्प होगा। परियोजना में आधुनिक वर्कस्टेशन, रिसेप्शन, कॉन्फ्रेंस हॉल, क्रैच और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। काम 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मालरोड शिमला स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नवीनीकरण के बाद पुराने भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नया स्वरूप दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत सहकार सदन की प्रत्येक मंजिल को जरूरत के अनुसार विशेष रूप से व्यवस्थित किया जाएगा। बहुमंजिला इमारत के कायाकल्प से यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सहकार सदन के नवीनीकरण का कार्य 15 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ बेहतर कार्यस्थल विकसित किए जाएंगे।

    अलग-अलग मंजिलों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

    परियोजना के तहत मेजनाइन फ्लोर पर आधुनिक वर्कस्टेशन और केबिन पार्टीशन तैयार किए जाएंगे। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर नया रिसेप्शन, वर्कस्टेशन और एडवांस स्क्रीनिंग एरिया विकसित किया जाएगा। बेसमेंट-1 में कॉन्फ्रेंस हॉल और वर्कस्टेशन बनाए जाएंगे। बेसमेंट-2 में बच्चों के लिए समर्पित क्रैच क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बेसमेंट-3 में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ व्यवस्थित स्टोरेज एलिवेशन का निर्माण किया जाएगा।

    सहकारी बैंक की शाखाओं का हो रहा आधुनिकीकरण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश का अग्रणी सहकारी बैंक है। बैंक प्रदेशभर में आधुनिक और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बैंक की पुरानी शाखाओं और इमारतों का भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक संजय अवस्थी एवं राम कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवन्त छाजटा, बैंक के निदेशक संजय शर्मा, हरी कृष्ण हिमराल, प्रबन्ध निदेशक विनय सिंह और महाप्रबन्धक जीत राम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

    #ARBtimes #CMsukhu #DevelopmentNews #HimachalCooperativeBank #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #SahkarBhawan #SahkarSadan #Shimla #ShimlaMallRoad #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन
    Next Article Aaj Ka Rashifal 04 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का शुक्रवार व जन्माष्टमी का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 2
    Users Today : 8
    Total Users : 121602
    Total views : 239595
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.