एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस HPV टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। शनिवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। सरकार के अनुसार, अगले 90 दिन में राज्यभर की 65,000 लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होगा और मेडिकल अधिकारियों की निगरानी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के उपमंडल कार्यालय में शनिवार को उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जिला स्तरीय फाग मेला रामपुर, जिला स्तरीय दशहरा मेला सराहन तथा जिला स्तरीय देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मेला नोगली से संबंधित कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन की तैयारियों पर चर्चा करना था। भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में इन प्रमुख मेलों एवं त्योहारों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक जानकारी के व्यवस्थित संकलन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए शिमला पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य सरगना वर्चुअल नंबर के माध्यम से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार वर्चुअल नंबर एक इंटरनेट-आधारित (क्लाउड)…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET 2026) की डेट अधिसूचित कर दी है। टेस्ट 9 और 10 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने परीक्षा कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा की। 9 मई को सुबह के सत्र में 9 बजे से 11 बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी / बीएचएमसीटी तथा एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के तहत चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो कैंपर करीब 200 से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे दुर्घटना और भयावह हो गई। इस सड़क हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।…