एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) आधार पर कार्यरत 781 प्रवक्ता पिछले 13–15 वर्षों से दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा विभाग में रिक्तियां अपने चरम पर थीं और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती थी, तब इन शिक्षकों ने विभाग का मजबूती से साथ निभाया और शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखा। एलडीआर नीति में शामिल कर बोर्ड…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के पुलिस थाना झाकड़ी के तहत कुन्नी गांव में 26 फरवरी से लापता एक महिला का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कृष्णा देवी, पत्नी दीवान सिंह, निवासी कुन्नी, शाहधार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी 26 फरवरी की सुबह घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परिजनों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जमा एक के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जमा एक के विद्यार्थी हितेश राणा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के काठा क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल की दुकान में लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के दम पर दुकान से नकदी और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार काठा स्थित चंदन कम्यूनिकेशन सेंटर पर दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर तीन लोग पहुंचे। उस समय दुकानदार चंदन के साथ एक अन्य युवक फिरोज भी दुकान में मौजूद था। बताया जा रहा है कि एक आरोपी बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो नकाबपोश दुकान के अंदर घुस गए। एक ने शटर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी मासी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मौसा ने कथित तौर पर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस थाना नाहन में दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस…