एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू के न्यायाधीश अनिल शर्मा ने एक अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने 40 वर्षीय नरेन्द्र कुमार उर्फ नन्दु पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी गांव व डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला तथा 33 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी गांव शेखल, डाकघर ढाडी घुन्सा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला को दोषी पाया। यह मामला पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50-50 हजार रुपये जुर्माने की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहर के सभी वार्डों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी करना है। सर्वेक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रत्येक घर में जाकर स्वच्छता संबंधी जानकारी एकत्र करेंगी। साथ ही नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, जुब्ब्ल उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुड्डू टोल बैरियर पर टोल वसूली का अधिकार वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए ई-नीलामी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एच.पी. टोल्स अधिनियम, 1975 के अंतर्गत संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल https://eauction.gov.in/nicgep/app पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 प्रातः 11:00 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच एवं स्वीकृति 27 फरवरी को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में ओलंपियाड एवं अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना था। स्कूल परिसर में आयोजित साइंस, इंग्लिश और मैथ्स ओलंपियाड में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता और अकादमिक योग्यता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ड्राइंग, हैंडराइटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।…
मेष राशि आज आपकी अडैप्टेबिलिटी और तेज निर्णय क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। नए आइडियाज दिमाग में आएंगे, लेकिन तुरंत नई शुरुआत करने के बजाय पुराने प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट को बेहतर बनाना अधिक फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं। डिजिटल लेनदेन और आधिकारिक कागजों में सावधानी रखें। सहयोगियों से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। उपाय: “ओम बुधाय नमः” जप करें, हरी मूंग दाल दान करें। लकी नंबर: 9 | लकी कलर: आसमानी नीला वृषभ राशि आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। आय बढ़ाने और बचत के नए तरीके सूझ सकते हैं। रुके…