एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस, चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला, प्रवीन नगराईक के अनुसार, आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल 02 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।योग्यता: पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए, साइंस (आईटी) अथवा समकक्ष शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष आवश्यक दस्तावेज़: मूल प्रमाण-पत्र शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र अनुभव प्रमाण-पत्र अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूमे आवेदक का नाम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और देश की संप्रभुता पर हो रहे हमलों के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीएम लोकल कमेटी सचिव कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर, प्रेम चौहान, राजपाल, मिलाप नेगी, देविंदर, और हितेश भारती ने कहा कि अमेरिका पिछले छह महीनों में बिना युद्ध के सात देशों पर 658 हवाई हमले कर अपनी साम्राज्यवादी नीति को तीव्रता से लागू कर रहा है। उनका कहना था कि अमेरिकी आर्थिक संकट के कारण वह दूसरे देशों पर अपनी नीतियाँ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उच्च और प्राथमिक विद्यालय भवन तथा पंचायत घर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदा का केंद्र जिला मंडी रहा, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कई विद्यालय भवन और शिक्षा विभाग की संपदा भी क्षतिग्रस्त हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को त्वरित राहत देने और नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से कुल 27.61 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए। शिक्षा मंत्री ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा कि एनकार्ड समिति नशे की समस्या को सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर नियंत्रित करने का प्रयास करती है। यह समिति शिमला को प्रशासन और समाज के सहयोग से नशा-मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करती है। इसके माध्यम से न केवल अपराध को कम करने का प्रयास किया जाता है बल्कि युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को देशभर में जिला एवं मंडल स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रामपुर में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उपमंडल अधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि हाल ही में जगन्नाथ पुरी में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन प्रस्तावों में श्रम कानूनों…