Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    करियर एवं रोजगार

    Himachal Jobs : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से इंटरव्यू

    Himachal Jobs : मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए 20 अप्रैल से साक्षात्कार शुरू होंगे। 10वीं पास या फेल उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतन 23,500 रुपये तक।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर (बणी) की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

    • 20 अप्रैल: उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट
    • 21 अप्रैल: उप रोजगार कार्यालय नेरचौक (बल्ह)
    • 22 अप्रैल: उप रोजगार कार्यालय गोहर
    • 28 अप्रैल: उप रोजगार कार्यालय करसोग

    📌 पात्रता शर्तें और वेतन-सुविधाएं

    इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास अथवा फेल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 17,500 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 23,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    🎓 शाहतलाई में एक माह का प्रशिक्षण

    चयनित अभ्यर्थियों को जिला बिलासपुर के शाहतलाई में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान हॉस्टल और मेस सुविधा, दो वर्दियां और प्रशिक्षण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी। कंपनी द्वारा 10,850 रुपये (रिफंडेबल) प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार जमा करना होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों की तैनाती होटल, मॉल, कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    📄 जरूरी दस्तावेज

    इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

    • मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो छायाप्रतियां
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आधार कार्ड की छायाप्रति
    • रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र
    • नवीनतम बायोडाटा

    इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें

    >> Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट

    >> Illegal Mining Case: हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर

    #HimachalJobs #HPRecruitment #JobAlert #MandiJobs #SecurityGuardBharti #SecurityGuardVacancy #SISIndia #SupervisorJobs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: पशु मित्र भर्ती: 99 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 20 व 22 अप्रैल को होगा दस्तावेज़ सत्यापन

    April 13, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू: ब्लू स्टार में 50 ऑपरेटर व इंश्योरेंस कंपनी में 6 पदों पर भर्ती

    April 13, 2026

    AIIMS Bilaspur Recruitment : 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू

    April 13, 2026

    Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती

    April 9, 2026

    Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    April 8, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 3 1
    Users Today : 54
    Total Users : 108631
    Total views : 216925
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.