Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी

    Himachal Cabinet Decisions 2026 : बैठक में पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति, नई भर्तियों और हिम चंडीगढ़ एयरोसिटी को मंजूरी। भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह सम्मान निधि देने, प्रदेशभर में दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति, विभिन्न विभागों में नई भर्तियों और प्रशासनिक पुनर्गठन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

    हिमाचल कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बड़ा फैसला लेते हुए दो लाख रुपये वार्षिक आय से कम वाले परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की मंजूरी प्रदान की है। सरकार का दावा है कि इस निर्णय से प्रदेश की करीब चार लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। वर्तमान में लगभग 35 हजार महिलाएं Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana के तहत लाभ प्राप्त कर रही हैं। हालांकि कांग्रेस ने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन अब योजना को आय सीमा के आधार पर लागू किया गया है।

    मंत्रिमंडल ने प्रदेशभर में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 63 वर्ष करने का फैसला लिया है। सरकार के अनुसार इससे अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं एक वर्ष और उपलब्ध रहेंगी। कैबिनेट ने मत्स्य पालन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए फिशिंग गतिविधियों पर लगने वाली रॉयल्टी दर को 7 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। इससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

    मानदेय और वेतन में बढ़ोतरी

    मंत्रिमंडल ने कई श्रेणियों के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि को भी मंजूरी दी।

    • मिड-डे मील वर्कर – ₹500 प्रतिमाह बढ़ोतरी
    • एसएमसी शिक्षक – ₹500 प्रतिमाह बढ़ोतरी
    • मल्टी टास्क वर्कर – ₹500 प्रतिमाह बढ़ोतरी
    • पंचायत चौकीदार – ₹500 प्रतिमाह बढ़ोतरी
    • सिलाई अध्यापिकाएं – ₹1000 प्रतिमाह बढ़ोतरी
    • पीडब्ल्यूडी मल्टी टास्क वर्कर का वेतन ₹5500 से बढ़ाकर ₹6000 प्रतिमाह

    हिमाचल में नई भर्तियों को मंजूरी

    हिमाचल कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की अनुमति भी प्रदान की है। इसके तहत:

    • पुलिस विभाग में क्लर्क के 12 पद
    • स्वास्थ्य विभाग में 105 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर
    • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एपीआरओ के 4 पद
    • तकनीकी शिक्षा विभाग में 94 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर
    • सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों में 1500 पद

    इसके अलावा, Central Board of Secondary Education की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए Himachal Pradesh Board of School Education से संबद्ध 300 सरकारी स्कूलों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के निकट ‘हिम चंडीगढ़ एयरोसिटी’ नामक नए शहर के विकास के लिए 8 हजार बीघा भूमि उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया गया।

    भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    कैबिनेट के फैसलों के बाद भाजपा ने सरकार को घेरते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद चुनावों के दौरान लागू आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक आयोजित कर सरकार ने चुनावी मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक लाभ देने, नई भर्तियों और प्रशासनिक पुनर्गठन जैसे फैसले चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इन निर्णयों के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई जाए।

    आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक पर आयोग से कार्रवाई की मांग

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक करने पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने वोटरों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लोकलुभावन घोषणाएं कर आदर्श चुनाव आचार संहिता की भावना का उल्लंघन किया है। उन्होंने सरकार ने यह दिखाने की कोशिश की कि कैबिनेट बैठक की कोई आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी, लेकिन भाजपा के पास ऐसी जानकारी है कि बैठक में लिए गए फैसलों को जानबूझकर मीडिया में प्रसारित कराया गया। उनके अनुसार यह कदम चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

    #BJP #CabinetMeeting #ElectionCommission #GovernmentScheme #HimachalCabinet #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalWomen #IndiraGandhiPyariBehnaYojana #PoliticalNews #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 23 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 5
    Users Today : 1
    Total Users : 125985
    Total views : 246893
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.