Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

शिमला के डीडीयू जोनल अस्पताल में मई 2026 के दौरान बच्चों में वायरल हेपेटाइटिस के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक 11 बच्चे भर्ती हुए हैं, जिनमें 7 हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वच्छ पानी और साफ-सफाई अपनाने की सलाह दी है।
ATUL RAJBy ATUL RAJMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

शिमला में बच्चों में वायरल हेपेटाइटिस के मामलों में क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई है। दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (डीडीयूजेडएच), शिमला में अब तक वायरल हेपेटाइटिस के लक्षणों वाले 11 बच्चों को बाल रोग वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें से 7 बच्चे हेपेटाइटिस-ए से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, हल्के लक्षण वाले कुछ बच्चों का ओपीडी में उपचार किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि ये मामले पिछले एक महीने से धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। लगभग प्रतिदिन या एक दिन छोड़कर एक मामला रिपोर्ट हो रहा है। फिलहाल किसी एक क्षेत्र विशेष में संक्रमण का क्लस्टर या प्रकोप सामने नहीं आया है। प्रभावित बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जन-स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें अतिरिक्त मामलों की पहचान, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था की जांच और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। विभाग सुरक्षित पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

डॉ. रांटा ने बताया कि हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-ई वायरल संक्रमण हैं, जो दूषित भोजन और पानी के सेवन तथा खराब व्यक्तिगत स्वच्छता के कारण फैलते हैं। उन्होंने लोगों से उबालकर या सुरक्षित पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कटे फलों से परहेज करने तथा आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बुखार, मतली, उल्टी, पेट दर्द, पीलिया या गहरे रंग के मूत्र जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग शिमला ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जन-स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक निवारक एवं नियंत्रणात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

#ChildrenHealth #DDUHospital #HealthDepartment #HepatitisA #HepatitisCases #HimachalNews #PublicHealth #Shimla #ShimlaNews #ViralHepatitis
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleLHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
Next Article Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

July 7, 2026

Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

June 26, 2026

Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

June 23, 2026

Health: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब

June 13, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार नई एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

June 8, 2026

Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

May 20, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

May 19, 2026

Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

May 13, 2026

Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 8 5 3
Users Today : 1
Total Users : 114853
Total views : 228393
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.