Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की खंड इकाई रामपुर ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति इस गंभीर मुद्दे में हस्तक्षेप कर आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास करेंगी।

    इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी अधिक हैं, जिसका सीधा असर परिवहन खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि बढ़ते भाड़े के कारण दूध, अनाज, सब्जियों समेत अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडरों की समय पर उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थी महंगी गैस के कारण दोबारा चूल्हा जलाने को मजबूर हैं।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों पर अत्यधिक टैक्स वसूला जा रहा है, जिसके चलते तेल की कीमतें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता देशरत्न गौतम, राजीव ठाकुर, खेल चंद नेगी, आर.डी. कंवर, डी.डी. कश्यप, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल सदस्य यशपाल सोनी, बिमला शर्मा, चूड़ामणि, सरोजिनी ठाकुर, कृष्ण नेगी, कृष्ण कुमार शर्मा, पद्मा कुमारी, बेअंत शर्मा और मोहन भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #Congress #Inflation #PetrolPrice #Rampur #ज्ञापन #पेट्रोलडीजल #महंगाई #महामहिमराष्ट्रपति #रसोईगैस #रामपुरकांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    Next Article दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल की पीएमजीएसवॉय सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा

    November 22, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kinnaur: साडा–लाडा व सीएसआर योजनाओं की समीक्षा, राजस्व मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

    December 19, 2025

    Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

    July 14, 2026

    Rampur Bushahr : रामपुर में 6 मई को बिजली पंचायत, निजीकरण और कर्मचारी हितों पर होगी चर्चा

    May 4, 2025

    Kangra: धर्मशाला RFSL में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन का शुभारंभ, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    December 4, 2025

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 4 0
    Users Today : 2
    Total Users : 129840
    Total views : 253219
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.