Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kinnaur: साडा–लाडा व सीएसआर योजनाओं की समीक्षा, राजस्व मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की आंतरिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर सीएसआर (जेएसडब्ल्यू एवं एसजेवीएनएल) से संबंधित बैठक का भी आयोजन किया गया।

राजस्व मंत्री ने साडा एवं लाडा के तहत आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साडा के अंतर्गत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा लाडा की धनराशि का उचित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की राशि का पारदर्शी व प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने पंचायतों को निर्देश दिए कि वे अपनी पंचायत से दो-दो विकास योजनाएं तैयार कर सीएसआर के माध्यम से कार्यान्वित करवाएं।

बैठक में संबंधित कंपनियों द्वारा पिछले तीन वर्षों में सीएसआर के अंतर्गत किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा लंबित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त नववर्ष के अवसर पर सीएसआर के तहत प्रस्तावित विकास योजनाओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली राशि के सदुपयोग पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग कल्पा एवं करछम मंडल के अधिशाषी अभियंताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंत्री ने लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र एवं समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव साडा व लाडा अमित कल्थाईक ने किया तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण घनश्याम दास शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित सदस्य, गैर-सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#CSR #DevelopmentWorks #himachalpradesh #JagatSinghNegi #kinnaur #LADA #PressRelease #PWD #ReckongPeo #SADA #TribalDevelopment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: कम से कम 5 छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित : अनुपम कश्यप
Next Article दैनिक राशिफल : Saturday, December 20, 2025
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.