Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कोटखाई हिमाचल सेब उत्पादक संघ के कोटखाई ब्लॉक का प्रथम सम्मेलन आज खनेटी, कोटखाई में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में कोटखाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान के साथ रोहड़ू इकाई से रमन थरटा तथा जुब्बल इकाई से जय सिंह जैहटा और संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में भूमि से बेदखली से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सेब उत्पादकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन चलाने की आवश्यकता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में वन भूमि पर जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार इन परिवारों के लिए विशेष नीति बनाने जा रही है, जिसे अंतिम रूप देकर जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव के रूप में भेजा जाएगा। राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर जीवन निर्वाह करने वालों के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का आदेश सकारात्मक है और इससे प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिले के बडियारा पुल के पास हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में जिला कुल्लू के कसौल क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 16/2026 दिनांक 18 फरवरी 2026 को धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। 18 फरवरी को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी के किलोचा नाला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके…

Read More

🔮 मेष राशिफल आज आपका उत्साह और ऊर्जा चरम पर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसायिक योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें और दिनचर्या संतुलित रखें। 🌿 वृषभ राशिफल आज का दिन आर्थिक दृष्टि से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, रिकांग पिओ के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की और अधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनता में जागरूकता फैलाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राह वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल तक घायल को ले जाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का सम्मान प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत एक व्यक्ति…

Read More