Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत पुलिस थाना झाकड़ी क्षेत्र में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने फायरिंग की गंभीर घटना का रूप ले लिया। इस संबंध में पुलिस थाना झाकड़ी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 25 शस्त्र अधिनियम, 1959 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश डोगरा निवासी गांव कोटी, डाकघर धार-गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वह अपने साथियों अनिल कुमार, सुमित और पियूष के साथ ऑल्टो कार में गांव शनेरी से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की लगभग एक लाख 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नि:शुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाया जाएगा। बाजार में 8 से 10 हजार रुपये कीमत वाला यह टीका सरकार द्वारा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। 28 फरवरी को पीटीएम में जागरूकता सत्र शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा सभी जिलों के उप-निदेशकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 28 फरवरी को आयोजित होने वाली पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) में अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-1, रोहड़ू ने चेक बाउंस के एक मामले में दोषी शेटू राम को आठ महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता यूको बैंक रोहड़ू के प्रबंधक ने अदालत में शिकायत दायर की थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शेटू राम ने टर्म लोन के लिए बैंक से संपर्क किया था।बैंक ने 1 मई 2019 को आरोपी को टर्म लोन और सीसी लिमिट के तहत कुल 3,01,720 रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी…

Read More

♈ मेष (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन जिम्मेदारियों को समझदारी और परिपक्वता के साथ निभाने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और किसी पुराने कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन के मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9 ♉ वृषभ (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी संकेत दे रहा है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के रामपुरी क्योंथल पंचायत के धनुल गांव में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य निरन्तर प्रक्रिया है जिनको निर्धारित समय में पूर्ण करवाने के लिए प्रयास किया जाता है। इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर ग्रामीण है। विकास कार्य सामूहिक सहयोग से संभव है। जलोग क्षेत्र में स्थापित होगा दूध एकत्रीकरण केंद्र, 10 पंचायतों को होगा लाभ जलोग क्षेत्र में दूध एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने के लिए…

Read More