Author: ARB Times Desk

मेष राशि आज अनुशासन और मेहनत से करियर में मजबूत प्रगति होगी। मंगल के प्रभाव से ऊर्जा और फोकस बढ़ा रहेगा। जिद और अधिक गंभीरता से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में ईमानदार बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। उपाय: मेडिटेशन करें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल वृषभ राशि धैर्य और सकारात्मक सोच से व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे। लचीला रवैया अपनाने से अटके काम आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी भरोसेमंद छवि मजबूत होगी। लव लाइफ में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा लाभदायक रहेगी। उपाय: ईश्वर का आभार व्यक्त करें। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन मिथुन राशि आज रणनीतिक सोच से रुके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लालसा में स्थित भगवान परशुराम की पवित्र स्थली इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनी हुई है। 18 तारीख से आरंभ हुए माता मंगला काली और देवता दोगणू महाराज की नवनिर्मित कोठी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को मेहमान देवताओं का भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर समूचा क्षेत्र देवमय वातावरण से सराबोर नजर आया। मंदिर कमेटी की ओर से देवता दोगणू महाराज ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ एक-एक कर सभी आमंत्रित देवताओं का माता मंगला काली मंदिर परिसर के बाहर विधिवत स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और वाद्ययंत्रों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला के लोअर कैथू क्षेत्र स्थित एक होटल में 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक बैरी एल्विन मॉस मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 12 बजे होटल संचालक ने सूचना दी कि कमरा नंबर 103 में ठहरे विदेशी मेहमान दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। स्टाफ द्वारा मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया तो वे कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और उप पुलिस अधीक्षक टीम सहित मौके पर पहुंचे। होटल कर्मचारियों से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बैठक में विशेष रूप से शिमला जिले के अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र डोडरा क्वार की सड़क परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई चरण-Ⅰ के अंतर्गत स्वीकृत डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क का कुछ भाग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम भू-सतह, अत्यंत प्रतिकूल मौसम तथा सीमित कार्य अवधि के कारण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपम कश्यप ने उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी को सतलुज नदी में गाद जमा होने से उत्पन्न संभावित खतरे की पहचान कर शीघ्र रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाद हटाने का कार्य जल्द आरंभ करने के लिए स्थिति का सटीक आकलन आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, गाद जमा होने से विभिन्न विभागों, रिहायशी घरों, कृषि भूमि, पेयजल योजनाओं, पावर हाउस, सड़कों, सीवेज लाइनों और गौशालाओं को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा गया है। उपायुक्त आज यहां सतलुज…

Read More