एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के 19 आगंतुक अधिकारियों के लिए एक विशेष अध्ययन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य का एकमात्र अर्धसैनिक बल है, जिसे आंतरिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। यह अध्ययन भ्रमण नेपाल में एपीएफ अधिकारियों के लिए संचालित अधिकारी पाठ्यक्रम का हिस्सा है, जिसे उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे सेमेस्टर के दौरान आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के सम्मेलन कक्ष में किया गया,…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, दुग्ध उत्पादन, ग्रामीण आजीविका, शहरी विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा संबल मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 121 पद भरने को मंजूरी दी। इनमें टीचिंग फैकल्टी, नॉन-टीचिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त असिस्टेंट स्टाफ नर्सिंग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर आयोजित करता रहा है, ताकि युवाओं एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि नशे के खिलाफ अपने गांव-पंचायतों में गश्त कर रही महिलाओं पर मुकदमे दर्ज करना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश सरकार नशे के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और वास्तविक कार्रवाई के बजाय इवेंट मैनेजमेंट और दिखावे तक सीमित है। बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार, नशा माफिया को मिल रहे कथित संरक्षण और नशे के खिलाफ सक्रिय महिलाओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्य बाजार से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने अपना 56वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस पर एसएफआई ने अपने 55 वर्षों की संघर्षपूर्ण विरासत को याद करते हुए उन सभी लोगों को नमन किया, जिन्होंने अध्ययन, संघर्ष और बलिदान की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर एसएफआई राज्य सचिव सन्नी सेकटा ने कहा कि आज एसएफआई ऐसे दौर में अपना स्थापना दिवस मना रही है, जब सांप्रदायिक ताकतें…