Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं

    किन्नौर के मूरंग झूला में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर की मूंरग पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में संबोधन करते राजस्व व बागवानी मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    किन्नौर जिले के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन मूरंग झूला के समीप मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की।

    मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों सहित सभी वर्गों को सरल, सुगम और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, अन्य लंबित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। साथ ही पूह और कानम के स्कूलों में CBSE पैटर्न लागू किया जाएगा, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत लोगों को भूमि के पट्टे देकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है, जिससे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सके।

    कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेगा शिविर में 60 लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया और दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, आयुष विभाग के शिविर में 190 लोगों का इलाज किया गया। राजस्व विभाग ने मौके पर 15 इंतकाल और 5 प्रमाण पत्र जारी किए। कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर निपटान किया गया, जबकि शेष 17 शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

    उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 12 विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिनके माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #GovernmentSchemes #HimachalNews #himachalpradesh #JagatSinghNegi #kinnaur #PublicGrievance #RuralDevelopment #SarkarGaonKeDwar #TribalDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    Next Article Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 8 6
    Users Today : 16
    Total Users : 124886
    Total views : 245262
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.