Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप

    रामपुर बुशहर में भाजपा ने क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर रैली निकाली। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की कमी और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर की बदहाल व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली के बाद एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में नेताओं ने सरकार पर तीखे प्रहार किए।

    इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार को साढ़े तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन रामपुर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और हर विभाग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकतर विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। नेगी ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम लोगों को अपने काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने दूध उत्पादकों और बागवानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें अपनी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा। कई मामलों में तीन-तीन महीने की देरी हो रही है, जबकि एचपीएमसी के माध्यम से सेब बेचने वाले बागवानों को भी अब तक भुगतान नहीं मिला है।

    स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एक साथ कई पंचायतों को कवर कर रहे हैं, लेकिन वहां डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी है। इसके अलावा रामपुर और ननखड़ी में बीडीओ के पद खाली हैं, जबकि ननखड़ी में 17 पंचायतों के लिए केवल सात सचिव कार्यरत हैं। पंचायतों के भंग होने के करीब चार माह बाद भी विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। सरकार के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों-बागवानों को फसल के दाम अपने आप निर्धारित करने देने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदारों को टेंडर से लेकर बिल भुगतान तक रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में केवल उन्हीं परियोजनाओं पर काम हो रहा है, जिन्हें केंद्र सरकार से फंड मिल रहा है। पशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए नेगी ने कहा कि रामपुर के लगभग 80 प्रतिशत पशु औषधालयों में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की कमी है, जिससे पशुओं का समय पर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

    नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संसाधनों की कमी है। ननखड़ी थाने के पास अपना कोई वाहन और स्टाफ तक नहीं है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा आने वाले समय में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

    #BJPProtest #CongressGovernment #HimachalNews #LocalIssues #PoliticalNews #RamPurNews #कांग्रेस_सरकार #भाजपा_प्रदर्शन #रामपुर_भाजपा_रैली #हिमाचल_राजनीति
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    Next Article Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने तीसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन हासिल किया

    April 1, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

    April 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में स्टाल आवंटन में धांधली के आरोप, भाजपा ने मांगी उच्च स्तरीय जांच और पारदर्शिता

    November 12, 2025

    Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा

    May 15, 2026

    Shimla : 12वीं में समृद्धि टॉपर, शोघी स्कूल का परीक्षा परिणाम 87%

    May 18, 2025

    Himachal: अकेली रह रही वृद्धा से मारपीट के बाद दुष्कर्म, आरोपी फरार

    February 13, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.