एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत दैनिक भोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए उनकी दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायत राज विभाग द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह फैसला वित्त विभाग के 9 अक्तूबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लागू किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दैनिक आधार पर कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं को अब 480 रुपये प्रतिदिन तथा पंचायत चौकीदारों को 425 रुपये प्रतिदिन की दर…
Author: ARB Times Team
🐏 मेष राशि (Mesh) आज आपकी दानशीलता आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद के समान सिद्ध होगी। यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रखेगी। किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ संभव है, जिससे आर्थिक परेशानियाँ कम होंगी। विवादों और दूसरों की कमियां निकालने से बचें। दिल की बात कहकर आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे। शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा, फिरोजीउपाय: काला नमक, काली मिर्च, अदरक, खजूर और नीम के पत्तों का सेवन शुभ रहेगा। 🐂 वृष राशि (Vrishabha) आज सेहत और व्यक्तित्व निखारने के लिए समय अनुकूल है। जिनकी तनख्वाह रुकी है, उन्हें आर्थिक चिंता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू की विशेष न्यायाधीश-I अदालत ने 2010 की बहुचर्चित वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आठ आरोपियों को दोषी ठहराया है।अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के तहत सभी दोषियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की स्थिति में एक-एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोषियों की सूची: रमन कुमार, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) राकेश कुमार, नई दिल्ली निखिल नंदा, बरहमपुर (ओडिशा) सीता राम नय्यर, कुल्लू जयदेव शर्मा, कुल्लू गुरजन सिंह ग्रेवाल, रोपड़ (पंजाब) संदीप कुमार उर्फ गोल्डी, नंगल (पंजाब) वेद प्रकाश, कुल्लू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू नववर्ष के अवसर पर मनाली में पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 28 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मनाली क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार मनाली के मॉल रोड एवं इससे सटे बाजार क्षेत्रों में पुलिस थाना मनाली के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के ड्यूटी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक भरोसा है, जिसे किसी भी स्थिति में टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार और सहकारी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी तथा सहकारिता को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर निरंतर मंथन आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में सहकारिता की बात होती है, हिमाचल प्रदेश का नाम अग्रणी…