Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर ब्लॉक किसान सभा का 7वां सम्मेलन किसान मजदूर भवन, चाटी में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव देवकी नंद ने किया। उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही हैं, जिनके कारण किसान, मजदूर और आम मेहनतकश जनता के लिए जीवन यापन करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा न्यूजीलैंड, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों का सबसे अधिक असर किसानों और बागवानों पर पड़ेगा। उनके अनुसार ये समझौते किसानों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर झाकड़ी। Delhi Public School, Jhakri के मेधावी विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स तथा राष्ट्रीय स्तर की Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण विद्यालय स्तर पर आयोजित हुआ, जिसमें प्रश्नपत्र सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। इस चरण में कक्षा दसवीं के तीन विद्यार्थियों—दक्ष चौहान, सक्षम नेगी एवं पारुल कपिला—का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। द्वितीय चरण राष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंडेल स्कूल की होनहार छात्रा सृष्टि वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय यूरेशियन कप चयन कुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सूरत, गुजरात में आयोजित इंटरनेशनल ट्रायल्स में सृष्टि ने अंडर-14 आयु वर्ग में दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। कठिन मुकाबलों के बीच उनके आत्मविश्वास, तकनीक और अनुशासन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर सृष्टि का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जॉर्जिया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह अवसर उन्हें विश्व चैंपियनशिप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और जिला प्रशासन मंडी द्वारा नगर निगम मंडी के सहयोग से छोटी काशी मंडी में पहली बार आयोजित मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कलाकारों ने इंदिरा मार्केट और उपायुक्त कार्यालय मार्ग के समीप सार्वजनिक दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते आकर्षक भित्ति चित्र तैयार किए। महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और मेयर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 5 करोड़ 71 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मिलन (मेला) के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर 64 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। आर्थिक सहायता मद में…

Read More