एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के तहत पुलिस थाना चिडगाँव के बडियारा क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राकेश प्रताप के रूप में हुई है, जो बडियारा में एक सेब बागान में चौकीदार के तौर पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम राकेश प्रताप अपने दो से तीन अन्य नेपाली साथियों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राकेश प्रताप पर तेजधार हथियार और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर थाना क्षेत्र के नोगली बाजार में अज्ञात चोरों ने सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर को चोरी कर लिया। यह कूलर करीब तीन वर्ष पहले बाजार के बीचों-बीच लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया था। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात शातिर चोर जालीदार स्टैंड के अंदर से कूलर को निकालकर ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि नोगली बाजार क्षेत्र का यह स्थान सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। यह वाटर कूलर स्कूली बच्चों और आम राहगीरों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न प्रदेश स्तरीय एवं महाविद्यालय स्तरीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से छात्र हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान में प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनावों की बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करना तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाना शामिल है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीजी कॉलेज रामपुर के अंतिम वर्ष के छात्र अंकित सिंह को NSUI हिमाचल प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर छात्र नेताओं में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष सुरज, रामपुर परिसर अध्यक्ष कृष चौहान सहित अमित सिंह और अनुज बुशहरी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। छात्र नेताओं ने कहा कि अंकित सिंह ने हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है और विभिन्न मुद्दों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाया है। उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के डिलिमिटेशन (सीमांकन) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल सामने आते ही ग्रामीण इलाकों में चुनावी हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों ने भी सक्रियता तेज कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी तक डिलिमिटेशन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 27 फरवरी तक सात दिनों की अवधि में आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। संबंधित पंचायत क्षेत्रों के निवासी सीमांकन प्रस्तावों पर…