Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरवन कुमार नामक व्यक्ति ने कथित रूप से शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया। विवाद बढ़ने पर उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  हिमाचल प्रदेश के दभोटा क्षेत्र के माजरा गांव में विजिलेंस विभाग ने वन रक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह ट्रैप कार्रवाई विजिलेंस डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से कुछ पेड़ काट लिए थे। इसकी जानकारी वन रक्षक समीर को मिली। उसे कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट तैयार करनी थी। आरोप है कि वन रक्षक ने मामले को दबाने के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़  PGI Chandgarh में पत्नी का इलाज कराने आए हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर निवासी जोगिंदर सिंह, जो बिजली बोर्ड हेड ऑफिस शिमला से सेवानिवृत्त हैं, अपनी पत्नी राजू देवी के स्तन कैंसर के इलाज के लिए PGI की न्यू ओपीडी में आए थे। 16 फरवरी को दोपहर करीब 3:15 बजे वे न्यू ओपीडी परिसर में स्थित Punjab National Bank (PNB) के एटीएम से पांच हजार…

Read More

मेष राशि (Aries) आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं, लेकिन खर्च और लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सहयोग से तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा और अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया, पीला वृष राशि (Taurus) आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। लोन या रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। कार्यस्थल पर टीमवर्क…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर नगर निगम द्वारा पहली बार वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। यह पहल महोत्सव को आस्था और परंपरा के साथ-साथ कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति का भी मंच बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने किया शुभारंभ मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस गतिविधि का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर तैयार हो रहे भित्ति चित्र मंडी की स्थायी सांस्कृतिक पहचान बनेंगे और आने वाले समय में पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होंगे।…

Read More