एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण टास्क फोर्स समिति की बैठक की। उन्होंने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मृत्यु दर बढ़ रही है और प्रदेश सरकार द्वारा 14 वर्ष से अधिक उम्र और 15 वर्ष से कम युवतियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि लक्षित वर्ग को टीकाकरण के लाभों के बारे में जागरूक किया जा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनरों ने अभी तक अपनी e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नॉ-योर-कस्टमर) सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे इसे 28 फरवरी 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। तय तिथि के बाद e-KYC न कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह अंतिम अवसर है। निर्धारित समय सीमा के बाद जिन पेंशनधारकों का सत्यापन नहीं होगा, उन्हें अनुपलब्ध…
♈ मेष (Aries) आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ संवाद में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान दें।शुभ अंक: 1शुभ रंग: नारंगी, सुनहराउपाय: नीम या हर्बल दातून का उपयोग करें। ♉ वृषभ (Taurus) आज धैर्य बनाए रखना जरूरी है। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी को समय देना…
हिमाचल प्रदेश यूनिवसिर्टी (एचपीयू) ने शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स 2026 शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब छात्र 12वीं के बाद सीधे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक (Graduation) और B.Ed की डिग्री एक साथ प्राप्त कर सकेंगे। HPU Integrated B.Ed Course 2026 से विद्यार्थियों का एक वर्ष का समय बचेगा और उन्हें अलग-अलग डिग्री करने की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पाठ्यक्रम में कुल 250 सीटें निर्धारित की गई हैं। शिक्षा विभाग को पांच इकाइयों की स्वीकृति मिली है, जिनमें बीए-बीएड (माध्यमिक), बीए-बीएड (मध्य),…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हिमाचल प्रदेश भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती स्कीम के तहत वर्ष 2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह पंजीकरण भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्नल गौतम निशांत, भर्ती निदेशक, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पीति जिलों के सभी पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अधिकतम दो अग्निवीर ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।…