Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    हिमाचल प्रदेश के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, IGMC शिमला में PET-CT Scan की सुविधा मात्र ₹10,000 में शुरू। जानें इसके फायदे और उपयोग।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 3, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    आईजीएमसी शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश के कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को PET-CT स्कैन के लिए पंजाब या अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में यह अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। यहां मरीजों को PET-CT स्कैन मात्र करीब 10 हजार रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है।

    आईजीएमसी में पैट सीटी स्कैन सुविधा शुरू। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुविधा का शुभारंभ किया।

    वीरवार को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने IGMC में PET-CT स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार सरकारी क्षेत्र में यह सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को समय और धन दोनों की बचत होगी। PET-CT स्कैन एक उन्नत चिकित्सा तकनीक है, जो रोगों का प्रारंभिक स्तर पर ही मेटाबॉलिक और मॉलिक्यूलर स्तर पर पता लगाने में सक्षम है। पारंपरिक तकनीकों जैसे CT स्कैन और MRI जहां शरीर में संरचनात्मक बदलाव बाद के चरणों में दिखाती हैं, वहीं PET स्कैन बीमारी की शुरुआती पहचान कर सकता है।

    बीमारी का पता लगाने में बेहद उपयोगी

    यह तकनीक कैंसर के स्टेज निर्धारण, उपचार के प्रभाव का आकलन, बीमारी की पुनरावृत्ति का पता लगाने और रोग के पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मस्तिष्क ट्यूमर, सिर और गर्दन के कैंसर, थायरॉयड, फेफड़े, स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर जैसे मामलों में यह बेहद उपयोगी है। इसके अलावा अब PET-CT स्कैन का उपयोग हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, संक्रमण और सूजन संबंधी बीमारियों के मूल्यांकन में भी किया जा रहा है, खासकर तब जब पारंपरिक जांच से स्पष्ट निष्कर्ष नहीं मिलते।

    सीएम बोले : स्वास्थ्य क्षेत्र में 3000 करोड़ होंगे खर्च

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में IGMC में 3 टेस्ला MRI मशीन भी शुरू की गई है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों के तकनीकी उन्नयन के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। उन्होंने IGMC में SPECT-CT स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा भी की।

    #ARBtimes #CancerCare #HealthcareIndia #HealthFacilities #HimachalNews #IGMCShimla #MedicalTechnology #PETCTScan #ShimlaNews #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Next Article Shimla : नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : हिमाचल में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा डिपुओं का राशन, चावल-आटा और चीनी के बढ़े दाम

    November 28, 2026

    Himachal News : 11 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

    November 26, 2026

    Shimla: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार, शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा

    November 25, 2026

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: 21 दिसंबर को जिला शिमला में 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    December 18, 2025

    Rampur Bushahr: 55वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर – एक प्रेरणादायक सामाजिक कार्य

    August 6, 2025

    लुधियाना में ऊना की विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर केस दर्ज

    August 21, 2025

    Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग

    July 11, 2026

    Shimla: थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन

    August 30, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 2 3 5
    Users Today : 13
    Total Users : 130235
    Total views : 253815
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.