एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ, संतुलित और प्राकृतिक जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। राजेश धर्माणी आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के अंतर्गत तलवाड़ा गांव स्थित व्यास विहार में आत्रेय आयुर्वेद पीठ आयुर्वेद वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट के शुभारंभ अवसर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, नोगली (बालना) में बीएड सत्र 2025-2027 के नव आगंतुकों के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Passion to Teach and Power to Transform” रहा, जिसका उद्देश्य नए प्रशिक्षुओं का आत्मीय स्वागत करना तथा उन्हें भावी अध्यापक के रूप में जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर के सहायक आचार्य अनिल वर्मा, संस्थान के मुख्य शिक्षा सलाहकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ठाकुर श्री सत्यनारायण कपूरिया मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा तुलसी पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रदेश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य मानव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रो. अनिल वर्मा, ललित मोहन भारती एवं रोशन चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत तुलसी पूजन के साथ हुई, जिसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए एसडीएम श्री नैना देवी जी को मेला अधिकारी तथा तहसीलदार श्री नैना देवी जी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी द्वारा विद्यार्थियों के कौशल विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के विभिन्न व्यावसायिक विषयों से जुड़े विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थलों पर प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं विषय के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं के कुल 40 विद्यार्थियों को 24 से 27 दिसंबर तक अल्टीमेट सूचना प्रौद्योगिकी अध्ययन संस्थान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर स्थापना, डेटा भंडारण प्रबंधन, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवहारिक एवं संप्रेषण कौशल तथा…