Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सिरमौर सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा में Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने भाजपा नेताओं पर प्रदेश हितों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या वे हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान (RDG) दिलाने के पक्ष में हैं। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दूध पर पहले से ही समर्थन मूल्य लागू है और जल्द ही अदरक पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिया जाएगा, ताकि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुल्लू जिला कुल्लू के आनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला रामपुर की जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर विभिन्न आंदोलनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा, ताकि प्रदेश सरकार का ध्यान छात्रों की लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके। संगठन द्वारा बनाई गई ठोस योजना के अनुसार 16 जनवरी से विभिन्न चरणों में आंदोलनात्मक कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक क्षेत्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना रोहड़ू में  2 फरवरी  को दर्ज मामले के तहत तहत पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिससे नशा तस्करी की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अग्निवीर योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती रैली 22 से 30 मार्च 2026 तक ट्रेनिंग ग्राउंड रिजर्व बटालियन पंडोह (जिला मंडी) में आयोजित की जाएगी। यह रैली मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी, कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल पर भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र के मद्देनजर शिमला जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पांच सेक्टरों में विभाजन प्रशासन ने विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक, सिसिल होटल से चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कैनेडी चौक होते हुए चौड़ा मैदान, कार्ट रोड क्षेत्र तथा सीटीओ सहित प्रमुख इलाकों को अलग-अलग सेक्टरों में…

Read More