एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर उपमंडल के नरैण बाहली क्षेत्र में आज सुबह अचानक आग लगने से लच्छू राम पुत्र तृबु राम का दो मंजिला मकान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चार परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 11 बजे लगी। निवर्तमान पंचायत प्रधान शिव राम ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े 11 बजे फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली शिमला हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि राज्य में 31 मई से पहले हर हाल में चुनाव संपन्न कराए जाएं। कोर्ट ने कहा कि पुनर्सीमांकन (डिलिमिटेशन) के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव को अनिश्चितकाल तक नहीं टाला जा सकता। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ ने सुनाया। हालांकि, अदालत की इस टिप्पणी को राज्य की सुक्खू सरकार के लिए आंशिक राहत के रूप में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के साथ बैठक कर संवाद किया और सभी प्रशिक्षित आपदा मित्रों को आपदा किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आपदा के समय किसी की जिंदगी बचाने में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करना चाहिए। आपदा मित्र प्रशासन का अभिन्न अंग हैं। युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और रेस्क्यू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अपूर्व देवगन, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन योजना (एस.डी.एम.पी) अनिवार्य रूप से तैयार कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। 1291 विद्यालयों ने ही बनाई एसडीएमपी उपायुक्त द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जारी आदेशों में बताया गया कि अब तक केवल 1291 विद्यालयों ने स्कूल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में तीन प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया गया। सामाजिक सरोकारों और समकालीन विषयों पर आधारित इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। आकार थिएटर सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘हन्नु हटेला से लड़की सेट क्यों नहीं होती?’ का निर्देशन दीप कुमार ने किया। व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत इस नाटक ने आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर तीखा कटाक्ष किया। कहानी के माध्यम से दिखाया गया कि प्रेम जैसे भावनात्मक रिश्ते भी अमीरी-गरीबी की कसौटी पर आंके जा रहे हैं। नाटक का नायक आर्थिक…