एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल में एक प्राथमिक स्कूल में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्राम पंचायत चनौर स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में 59 वर्षीय मिड डे मील वर्कर सुलोचना देवी की दराती से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश कुमार उर्फ मोनू (48), जो उसी गांव का रहने वाला है, स्कूल की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसा और सीधे रसोई में पहुंच गया। उस समय सुलोचना देवी बच्चों को दोपहर का भोजन परोसने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ना चाहिए, क्योंकि इसी में प्रदेश की भलाई है। सुंदरनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और नेरचौक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में जयराम ठाकुर ने भाग लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि…
♈ मेष राशि आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें, खासकर पारिवारिक मामलों में। संतान की ओर से सुखद समाचार या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम और समझदारी रखें। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेद ♉ वृष राशि काम का बोझ मानसिक दबाव बना सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन भर धन का आवागमन रहेगा और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश की राज्य कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में एक बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक निर्णय लिए हैं। इस बैठक में टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 और एक्साइज नीति 2026-27 को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही महिला होम गार्ड स्वयंसेविकाओं को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया गया, जिससे उन्हें परिवार और सेवा में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आगामी बजट सत्र में विधानसभा में दिए जाने वाले राज्यपाल के संबोधन को भी कैबिनेट ने अनुमोदित किया। शिक्षा क्षेत्र में कैबिनेट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के पाटबंगला मैदान में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लैक ब्वायज क्लब और आरटीओ रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक रोमांचक चैरिटेबल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया: आरटीओ रामपुर, पीजी कॉलेज रामपुर की प्रोफेसर टीम, एसडीएम इलेवन और प्रेस क्लब। पहले मैच में प्रोफेसर इलेवन ने आरटीओ रामपुर की टीम को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में एसडीएम इलेवन ने प्रेस क्लब को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें प्रोफेसर इलेवन ने एसडीएम…