एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में सोमवार को इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, चौपाल क्षेत्र निवासी मरीज इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा था। इसी दौरान डॉक्टर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर मनरेगा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, ग्रामीण और श्रमिक वर्ग के हित में विकसित भारत जी राम जी (विबी–जी राम जी ) जैसी प्रभावी, पारदर्शी और भविष्य उन्मुख योजना लागू की है, जबकि कांग्रेस इसका राजनीतिक विरोध कर रही है। उन्होंने ने कहा कि मनरेगा को लेकर सुक्खू सरकार की गंभीरता इसी बात से उजागर होती है कि अगस्त के बाद से राज्य सरकार ने अपने हिस्से की दिहाड़ी का भुगतान नहीं किया है।…
शिमला। बागी बाजार से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार रविवार शाम करीब 6:35 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। इस संबंध में कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय निवासी दिनेश…
♈ मेष | Mesh आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरपूर रहेगा। आप जीवन को खुलकर जीने की कोशिश करेंगे। पिता की कोई महत्वपूर्ण सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ का कारण बन सकती है। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। शुभ अंक: 4शुभ रंग: भूरा, सलेटीउपाय: किसी भी लड़की का दिल न दुखाएं और अपने प्रेम संबंधों में सम्मान बनाए रखें। ♉ वृष | Vrishabha आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। सकारात्मक सोच आपकी योजनाओं को नई दिशा देगी। धन को लेकर जरूरत से ज्यादा गंभीर न हों, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान की पढ़ाई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि शिमला के चमियाना अस्पताल में जल्द ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां बच्चों के इलाज के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री रविवार को शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में राज्य स्तरीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने…