Author: ARB Times Team

मुंबई। T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने जा रही है। विश्व कप के शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में टीम चयन को बेहद अहम माना जा रहा है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। टीम का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में हुई बैठक में किया गया। चयनकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, विकास खण्ड रामपुर में बालिकाओं की शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के स्थानीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या और रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष पीयूष आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। छात्राओं की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर परिसर में आगामी 25 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रामपुर नगर के विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माननीय प्रांत संघ चालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. रांगड़ा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में आचार्य मानव शर्मा मुख्य अतिथि जबकि ललित भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन विभाग ने अवैध रूप से संचालित साहसिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) शिमला जगदीश शर्मा ने नारकंडा क्षेत्र के झमुण्डा और सिद्धपुर में अवैध तरीके से संचालित जिप लाइन एवं अन्य विविध साहसिक गतिविधियों का औचक निरीक्षण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करवाया। जगदीश शर्मा ने बताया कि जिप लाइन एवं अन्य साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए पर्यटन विभाग से लाइसेंस अनिवार्य है, जो सभी सुरक्षा मानकों, तकनीकी निरीक्षण और नियमों की पूर्ति के बाद ही जारी किया जाता है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयू ने सत्र 2026-27 में 33 स्नातकोत्तर और एक वर्षीय बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन प्रमुख विषयों में पीजी कराएगा सीयू  एमए एजुकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास समाजशास्त्र,…

Read More