एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। राज्य में बनी 47 दवाओं समेत देशभर में कुल 200 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। यह खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य दवा नियंत्रक की नवंबर की जांच रिपोर्ट में हुआ है। फेल हुई दवाओं में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल, हार्ट अटैक में दी जाने वाली क्लोपिडोग्रेल और एस्प्रिन, शुगर की दवा मेटफॉर्मिन, हार्ट मरीजों की रेमिप्रिल, मिर्गी की सोडियम वैल्प्रोएट और मांसपेशियों की जकड़न में उपयोग होने…
Author: ARB Times Team
🐏 मेष राशि | Mesh आज दफ्तर से जल्दी निकलकर उन कामों में समय दें जो आपको सुकून देते हैं। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं अमल में आएंगी, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी की पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता तनाव बढ़ा सकती है। जीवनसाथी या प्रिय से मिली कोई शुभ सूचना मन प्रसन्न कर देगी। आज आप अकेले समय बिताना चाहेंगे, लेकिन मन में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। शुभ अंक: 8शुभ रंग: काला, नीलाउपाय: हल्दी की गांठ व पीपल के पांच पत्ते सिरहाने रखकर सोएं। 🐂 वृष राशि | Vrishabha आत्मविश्वास में वृद्धि होगी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की आंतरिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर सीएसआर (जेएसडब्ल्यू एवं एसजेवीएनएल) से संबंधित बैठक का भी आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री ने साडा एवं लाडा के तहत आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हर छात्र कम से कम पाँच अन्य छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे, ताकि यह संदेश समाज के अधिकतम वर्ग तक पहुँच सके। एंटी चिट्टा अभियान को निरंतरता देना जरूरी उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर को शिमला से एंटी चिट्टा अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अंकुर शर्मा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर शहर से संबंध रखने वाले अंकुर शर्मा को कुल्लू जिला का क्षेत्रीय प्रभार दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा तथा आईवाईसी सचिव एवं राज्य सह-प्रभारी ज्योतिष एचएम की स्वीकृति के उपरांत सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकुर शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।…