एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला की फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने सुनाया। अदालत ने दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके साथ ही अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी है। यह मामला शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र का है। 17 अगस्त…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ भारत सरकार का नवरत्न उद्यम NHPC Limited ने लगातार दूसरे वर्ष जनवरी 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के लिए प्रतिष्ठित ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया है। इस वर्ष कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर अर्जित किया, जो संगठन की मजबूत कार्य संस्कृति और कार्मिक विश्वास को दर्शाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क एक वैश्विक संस्था है, जो कार्यस्थल संस्कृति, कार्मिक अनुभव और नेतृत्व व्यवहार के आधार पर संगठनों का मूल्यांकन करती है। यह प्रमाणन एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित होता है, जिसमें व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की…
मेष राशि / Meshआज आपका ध्यान खेलकूद और योग पर रहेगा। सुबह का समय ध्यान और प्राणायाम में बिताएँ, इससे मानसिक शांति और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। धन संबंधित मामलों में अचानक लाभ संभव है; पुराने लेन-देन का निपटारा आज आपके पक्ष में हो सकता है। दोस्तों और करीबी लोगों की मदद आपको उत्साहित करेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-सी मस्तीभरी योजना बनाकर दिन को खुशहाल बनाएं।स्वास्थ्य: हल्की वॉक और योग से दिन अच्छा रहेगा।शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम और सफेदउपाय: गरीब कन्याओं में चॉकलेट बाँटें; प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। वृष राशि / Vrishabhaआज आप दूसरों की मदद करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश संयुक्त अध्यापक फेडरेशन जिला शिमला की महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र लक्टू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त अध्यापक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी, प्रदेश संरक्षक तरूण नेष्टा एवं राज्य महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा दया दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जिला महासचिव आकाशदीप ने किया। बैठक में प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के संदर्भ में प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना एवं राजपत्र पर गहन विचार-विमर्श…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंडी के उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी की पूजा-अर्चना कर जिला वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा की। उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर हवन-यज्ञ में भाग लिया। वे…