Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 18 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें 17
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान कलना की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी

    रामपुर बुशहर के बीएड संस्थान कलना में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने वॉलीबॉल सहित ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। जानें सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 2, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बुशहर बीएड संस्थान की ओवरऑल विजेता टीम को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    बुशहर बीएड संस्थान कलना में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी और प्रोफेसर वर्षा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए खेलों में भागीदारी बेहद आवश्यक है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

    तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के छात्र एवं छात्रा वर्ग में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गांधी सदन और विवेकानंद सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल्स में राहुल और अमन (टैगोर सदन) विजेता रहे, जबकि बननीश और सुरेंद्र (गांधी सदन) दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शशि और दीपिका (विवेकानंद सदन) ने पहला स्थान हासिल किया।

    100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में डिंपल प्रथम और दीक्षय द्वितीय रहे, दोनों विवेकानंद सदन से थे। छात्रा वर्ग में पूजा वर्मा (विवेकानंद सदन) प्रथम, रुचि (टैगोर सदन) द्वितीय और सरीना (गांधी सदन) तृतीय स्थान पर रहीं। कैरम (गर्ल्स) में श्रेया तांटा (टैगोर सदन) और ओम प्रकाश (कलाम सदन) विजेता रहे। सेक रेस (गर्ल्स) में अक्षिता प्रथम, चंपा द्वितीय और पूजा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ (बॉयज) में राहुल (टैगोर सदन) प्रथम और आलम चंद (कलाम सदन) द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में विशाखा (विवेकानंद सदन) प्रथम और मीनाक्षी (कलाम सदन) द्वितीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दीक्षय (विवेकानंद सदन) प्रथम और ओमप्रकाश (कलाम सदन) द्वितीय रहे। रस्साकसी प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया।

    ओवरऑल चैंपियन का खिताब टैगोर सदन को मिला, जबकि विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट छात्रा वर्ग में चंपा और छात्र वर्ग में डिंपल को गोल्ड मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में टैगोर और विवेकानंद सदन को संयुक्त रूप से प्रथम तथा गांधी और कलाम सदन को द्वितीय स्थान दिया गया। नरेश को बेस्ट परेड कमांडर चुना गया।

    संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव इंजीनियर राजीव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. ललित कायथ, राकेश ठाकुर, तपस्या शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, नवनीत चौहान, किरण बाला, जेपी मेहता, हेमलता बिष्ट, गौरव और हेमराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #AnnualSportsMeet #HimachalNews #KalnaBEdCollege #RampurBushahr #SportsCompetition #StudentSports #TagoreHouseWinner #VolleyballChampions
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण

    May 17, 2026

    ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत

    May 17, 2026

    MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि

    May 15, 2026

    Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.