Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी बैठक में पर्यावरण सुरक्षा उपायों, EMP के 13 विषयों और कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान की समीक्षा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एलएचईपी चरण-I के संबंध में दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक अध्यक्षता करते एचओएफएफ प्रमुख संजय सूद

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के संबंध में दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी (2nd MDC) की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट फोर्स के प्रमुख (HoFF) संजय सूद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजना के निर्माण चरण के दौरान पर्यावरणीय पहलुओं से संबंधित निर्धारित सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं निगरानी करना था।

    बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित 15 सदस्यीय समिति के 14 विभागीय सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) के तहत निर्धारित 13 विषयों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की।

    समिति के अध्यक्ष संजय सूद ने डीएफओ रामपुर की ओर से कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान के संबंध में तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री एवं वीडियो की सराहना की। उन्होंने अन्य वन मंडलों और संबंधित विभागों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्यों से जुड़ी गतिविधियों की प्रभावी वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इन कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर साझा की जा सके।

    संजय सूद ने कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और स्थानीय हितधारकों के साथ आवश्यक जानकारी साझा करने के उद्देश्य से वन विभाग तथा परियोजना से संबंधित कार्यों की जियो-टैग फोटोग्राफी पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण एवं वन संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति का समुचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक के अंत में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर और सदस्य सचिव अलका जायसवाल ने अध्यक्ष सहित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक के दौरान दिए गए सुझावों और निर्देशों का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    #ARBtimes #CatchmentAreaTreatmentPlan #EMP #himachalpradesh #LuhriHydroPowerProject #MDCMeeting #Rampur #SanjaySood #पर्यावरणसंरक्षण #लूहरीजलविद्युतपरियोजना
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 6 2
    Users Today : 114
    Total Users : 124862
    Total views : 245215
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.