Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan : हिमाचल में बनी 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा

    ड्रग अलर्ट: सीडीएससीओ (CDSCO) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! हिमाचल की 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल। बद्दी, नालागढ़ और सोलन की कंपनियों में बनी बुखार, बीपी, हार्ट और बच्चों की दवाएं मानकों पर असुरक्षित।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन |  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी जून के ड्रग अलर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में निर्मित 45 दवाओं समेत देशभर की कुल 159 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें एलर्जी, बुखार, हार्ट, बीपी, इंफेक्शन, अल्सर और बच्चों के सिरप (पैरासिटामोल पीडियाट्रिक) जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली अहम दवाएं शामिल हैं। जांच के दौरान अधिकतर दवाएं डिसॉल्यूशन, कंटेंट, एस्से, स्टेरिलिटी, पीएच (pH) और सक्रिय औषधीय तत्व की निर्धारित मात्रा जैसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

    बच्चों की सिरप और एंटीबायोटिक्स के सैंपल भी फेल

    झाड़माजरी स्थित एक फार्मा इकाई की एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलनेट टैबलेट एस्से परीक्षण में असफल रही, जबकि सेफिक्सिम डिस्पर्सिबल टैबलेट भी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पैरासिटामोल पीडियाट्रिक सस्पेंशन (बच्चों की बुखार की दवा) के दो बैच भी अधोमानक पाए गए हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा खांसी और पाचन संबंधी मोंटेलुकास्ट-लेवोसेटिरिजिन तथा एम्ब्रोक्सोल सिरप भी कंटेंट टेस्ट में फेल हुए हैं।

    इन औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों पर गिरी गाज

    1. सोलन जिला: बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, दवनी, गुल्लरवाला, परवाणू और सोलन।

    2. सिरमौर जिला: कालाअंब और पांवटा साहिब।

    3. कांगड़ा जिला: कांगड़ा स्थित फार्मा इकाइयां।

    ड्रग विभाग का कड़ा रुख: वापस मंगाया जा रहा है स्टॉक

    “ड्रग अलर्ट में जिन कंपनियों की दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं, उनके खिलाफ ‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट’ के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित कंपनियों को बाजार से इन दवाओं के पूरे स्टॉक को तुरंत वापस (Recall) मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग अपने स्तर पर भी दोबारा सैंपलिंग कर जांच करेगा।”

    — डॉ. मनीष कपूर, राज्य ड्रग नियंत्रक 

    #ARBtimes #BaddiPharma #CDSCO #HimachalDrugAlert #HimachalNews #HimachalPradeshNews #ShimlaNews #SubstandardMedicines
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना
    Next Article Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Solan : बद्दी के भटोलीकलां में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

    August 29, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Solan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Solan : फर्जी फार्मा कंपनी का भंडाफोड़: जाली लाइसेंस और फेक सर्टिफिकेशन्स से ऐंठे लाखों; कांगड़ा का शातिर गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Solan : ढांग ऊपरली पंचायत का बड़ा फैसला, नशा बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले

    July 20, 2026

    कसौली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 8 8
    Users Today : 87
    Total Users : 121788
    Total views : 240055
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.