Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक में 23 अप्रैल को दतनगर में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनी। किसानों ने दूध भुगतान में देरी, गुणवत्ता जांच मशीनों की कमी और पशु चिकित्सकों की कमी जैसे मुद्दे उठाए।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
दूध उत्पादक संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

दूध उत्पादक संघ एरिया कमेटी रामपुर की बैठक आज किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुई। बैठक में 23 अप्रैल को दतनगर में दूध उत्पादकों की मांगों और समस्याओं को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निरमंड, रामपुर, आनी, ननखड़ी, कुमारसैन, नारकंडा, निथर, करसोग और छतरी क्षेत्र की कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, रणजीत ठाकुर, किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद और निर्माण ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में दूध के दाम बढ़ाना सराहनीय कदम है, जिसके लिए किसान सभा सरकार का धन्यवाद करती है। हालांकि उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादकों को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण दुग्ध सहकारी समितियों में गुणवत्ता जांच के लिए आवश्यक मशीनों का अभाव है।

इसके अलावा दूध की भुगतान प्रक्रिया में हो रही देरी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई उत्पादकों को दो महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दतनगर में मिल्क फेडरेशन के समक्ष भी उठाया गया, लेकिन अभी तक न तो सरकार और न ही मिल्क फेड ने समाधान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। बैठक में पशु औषधालयों में डॉक्टरों के खाली पदों को भी गंभीर समस्या बताया गया, जिससे पशुपालकों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

दूध उत्पादक संघ ने सरकार से मांग की कि दूध का भुगतान हर महीने सीधे उत्पादकों के खातों में किया जाए, सभी सोसायटियों में गुणवत्ता जांच के लिए टेस्टिंग मशीनें उपलब्ध करवाई जाएं, पशु औषधालयों में खाली पद भरे जाएं और अच्छी नस्ल के सीमन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में तुला राम, सुभाष, करतार, रामलाल, हरविंदर, टिकम, निहाल चंद, काकू, सानू देवी और भीष्म नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

#DairyFarmers #DatnagarProtest #FarmerIssues #HimachalNews #himachalpradesh #KisanSabha #MilkPayment #MilkProducers #Rampur #RuralEconomy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर एचपीएस का नया कीर्तिमान: 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक बिजली उत्पादन
Next Article Rohru: रोहड़ू मेला 2026: ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ ऑडिशन 6 और 8 अप्रैल को
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.