Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने 4 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही, 37 लाख 66 हजार रुपए की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज कार्य का भी शुभारंभ किया। 12 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के मध्य 13 किलोमीटर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर   भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ जीरकपुर द्वारा साई-एनटीपीसी वॉटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाना कोलडैम, बिलासपुर में आवासीय योजना के अंतर्गत बालिकाओं के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह चयन ट्रायल आगामी 1 और 2 मार्च को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर में आयोजित होंगे।इस बारे जानकारी देते हुए साई केंद्र प्रभारी विजय प्रकाश नेगी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य रोइंग, कायकिंग और कैनोइंग जैसी जल क्रीड़ा विधाओं में प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। यह अवसर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के ऐतिहासिक पाटबंगला मैदान में एनएसयूआई द्वारा आयोजित एंटी-चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों का मानना है कि खेल गतिविधियां युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने में प्रभावी भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,55,555 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 77,777 रुपये नकद राशि के साथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रामपुर इकाई ने महाविद्यालय परिसर में छात्र मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष मीना राम ने कहा कि महाविद्यालय परिसर स्थित डाकघर को तत्काल प्रभाव से पुनः खोला जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीए के नाम पर छात्रों से अनावश्यक शुल्क वसूली बंद की जाए। साथ ही गर्ल्स कॉमन रूम में पर्दे लगाए जाने, रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को भरने और महाविद्यालय कैंटीन की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई गई। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि रामपुर महाविद्यालय परिसर में स्थित डाकघर को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए लागू रहेगी। राज्य सरकार ने इस वर्ष खुदरा शराब इकाइयों का आवंटन पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से करने को मंजूरी दी है। पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.hptax.gov.in) और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल (https://egovef.hptax.gov.in/) पर उपलब्ध है। पोर्टल को सीधे https://eauction.gov.in/ngauction पर भी…

Read More