Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख; सिलेंडर धमाकों से करोड़ों का नुकसान

    Solan : कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। गैस सिलेंडरों में धमाकों से आग तेजी से फैली। करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका, प्रशासन ने जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 13, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कसौली

    हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कसौली छावनी स्थित हेरिटेज मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की इस घटना में चार रेस्टोरेंट, एक मेडिकल स्टोर और तीन गिफ्ट आइटम की दुकानें समेत कुल आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा खाक हो चुका था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से हुई बताई जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों में अचानक धमाके होने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि 10 से 12 सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लगातार हो रहे धमाकों के कारण स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग रात करीब तीन बजे लगी। सबसे पहले एक स्थानीय युवक ने बाजार से धुआं उठते देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    दमकल, सेना और वायुसेना ने संभाला मोर्चा

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सेना और वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए 7 से 8 दमकल वाहन लगाए गए। संकरी गलियों और लकड़ी के पुराने ढांचे के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों को सुरक्षित किया। बताया जा रहा है कि जिस हेरिटेज मार्केट में आग लगी, वह करीब 100 साल पुरानी थी और क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मानी जाती थी। इस कारण आग से केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक क्षति भी हुई है।स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कई दुकानों में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    प्रशासन ने शुरू की जांच, दुकानदारों ने मांगा मुआवजा

    घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही आग लगने के सटीक कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे ने कसौली के ऐतिहासिक बाजार को गहरी चोट पहुंचाई है।

     

    यह भी पढ़ें 

    https://arbtimes.in/himachal-pradesh/crime/himachal-crime-mandi-college-student-murder-demand-hanging/

    #ARBtimes #CylinderBlast #FireAccident #FireIncident #FireNews #HeritageMarket #HimachalFire #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #Kasauli #KasauliFire #KasauliHeritageMarket #KasauliNews #localnews #MarketFire #ShimlaNews #TouristPlace
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग
    Next Article AIIMS Bilaspur Recruitment : 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Solan News : बद्दी में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 25.65 लाख की ठगी, तीन लोगों समेत अन्य पर केस दर्ज

    October 20, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Solan Drug Case : परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के दो आरोपी चिट्‌टे के साथ पकड़े

    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: शिमला उपायुक्त ने दिए निर्देश सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट्स की सूची करें तैयार

    September 9, 2025

    Rampur Bushahr: नववर्ष पर मनाली में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, हथियार लेकर चलने पर 2 जनवरी तक प्रतिबंध

    December 29, 2025

    Shimla: उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने नारकंडा हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम

    November 2, 2025

    Mandi: गावर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने मांग, एनएच प्रभावितों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 4, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन: पुराने कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत नहीं हुई तो लवी मेला नहीं लगने देंगे – SFI

    August 28, 2025

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 0
    Users Today : 122
    Total Users : 129090
    Total views : 252033
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.