Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में 3 मार्च को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भी मंत्री का विशेष अभिनंदन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित विशेष बैठक की अनुसूचित जाति विभाग की बैठक अध्यक्ष चुन्नी लाल जिंटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को आयोजित होने वाले समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और इसमें क्षेत्र से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की…

Read More

मेष राशि आज आपके भीतर जबरदस्त आत्मविश्वास और सामाजिक ऊर्जा देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और वरिष्ठ-कनिष्ठ दोनों ही आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। हालांकि सफलता के बीच अहंकार को हावी न होने दें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों के साथ नेटवर्किंग बढ़ाने का अच्छा समय है। मानसिक उतावलापन कम करने के लिए शाम को शांत वातावरण में समय बिताएं। उपाय: केसर का तिलक लगाएं, सफेद गाय को मीठी रोटी खिलाएं। वृषभ राशि आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला Students’ Federation of India (SFI) की विश्वविद्यालय इकाई ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के ऐतिहासिक पिंक पेटल परिसर में छात्र मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। प्रमुख मांगें  सभी छात्रों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएSFI ने कहा कि विश्वविद्यालय में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं। पहले परिसर में छह बसें संचालित होती थीं, लेकिन वर्तमान में केवल दो बसें ही उपलब्ध हैं। इसके कारण छात्रों को आवागमन में भारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा चितकारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। चितकारा विश्वविद्यालय से आए प्रतिनिधियों प्रो. मंदीप सिंह सेम्भी, निदेशक (रणनीतिक पहल कार्यालय) एवं कमल पामा, प्रबंधक ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का आयोजन करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा जिले में ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ स्थापित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देगा। यह विश्वविद्यालय चंबा जिले की सिहुंता तहसील के मौहल चलेरा में स्थापित किया जाएगा। संस्थान युवाओं को कौशल-आधारित, व्यावसायिक और उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार के ‘सीखो और कमाओ’ मॉडल के माध्यम से युवाओं को पढ़ाई…

Read More