Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    • Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में

    रामपुर बुशहर के दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में 15 अप्रैल को हिमालयन टाइटल फाइट आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 24 मुक्केबाज भाग लेकर 12 रोमांचक मुकाबले खेलेंगे।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 11, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने रामपुर में  आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 15 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता हिमालयन टाइटल फाइट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अप्रैल को सायं 4 बजे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा किया जाएगा।

    यह प्रतियोगिता बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन और हिमालयन किंग के संयुक्त तत्वावधान में दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर भारत के दिग्गज बॉक्सर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और कि स्थानीय क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रतियोगिता में चार मुक्केबाज रामपुर से हैं, जिनमें दो महिला बॉक्सर भी शामिल हैं।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से 24 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज भाग लेंगे, जो विभिन्न वेट कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के तहत कुल 12 मुकाबले एक ही दिन में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक बॉक्सिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे।

    शनिवार को प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर शिमला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के महासचिव अशोक मेहता ने बताया कि रामपुर में इस स्तर का बॉक्सिंग आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसमें कई नामी मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लें और बॉक्सिंग जैसे खेलों के प्रति रुचि विकसित करें।

    इस अवसर पर रविंद्र नेगी, खेमराज, विवेक गौतम, गिरीश गौतम, जसवीर ठाकुर, दीपक ठाकुर, रामरत्न वर्मा, विनोज नेगी, राजीव हुड्डन और दिग्विजय मैहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #BoxingFight #BoxingIndia #HimachalNews #HimachalSports #HimalayanTitleFight #Rampur #RampurBushahr #SportsEvent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि

    May 15, 2026

    Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

    May 15, 2026

    Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

    May 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 5 9 3
    Users Today : 16
    Total Users : 108593
    Total views : 216877
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.