♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन संवाद, साहस और नई पहल के लिए अनुकूल है। आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। सहकर्मियों के साथ किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें और छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनाएं। पारिवारिक मामलों में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से नए निवेश या बड़े खर्च को फिलहाल टालना समझदारी होगी।शुभ रंग: स्काई ब्लू | शुभ अंक: 9उपाय: “ॐ हनुमते नमः” का 108 बार जाप करें। ♉ वृषभ राशि (Taurus)आज आपका ध्यान…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक वीरवार को मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के जनहित एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य चर्चा बिंदु: दत्तनगर क्षेत्र की पेयजल योजना का पुनर्निर्माण और सराहन को सीवरेज प्रणाली से जोड़ना। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की लाइब्रेरी में पुस्तकों की क्षमता बढ़ाना। दोहरी सराहन सड़क और नगर परिषद वार्ड 6 में मार्ग सुधार एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना। एनएच 5 पर स्कूलों के समीप ओवरहेड ब्रिज निर्माण।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर शिक्षा ब्लॉक के सहयोग से बुशैहर अस्पताल में वीरवार से तीन दिवसीय समग्र शिक्षा मेडिकल कैंप शुरू हुआ। इस कैंप का उद्देश्य मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों की निशुल्क जांच और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। बाल विशेषज्ञ डॉ. अमन नेगी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलवीर भलूणी ने बच्चों की विस्तृत जांच की और फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी तथा ऑक्युपेशनल थेरेपी के माध्यम से आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। कैंप में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं और माता-पिता शामिल हुए। बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए खानपान की विशेष व्यवस्था भी की गई।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 14 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसमें धारा 138 के तहत एन.आई. अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, भरण-पोषण से जुड़े मामले, क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेन्स, वाहन दुर्घटना, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू-अधिग्रहण, सेवाओं से संबंधित तनख्वाह व भत्ते, सेवानिवृति से जुड़े मामले, राजस्व मामले (केवल जिला और उच्च न्यायालय में लंबित) और अन्य दीवानी मामले (किराया, गुजारा भत्ता, हिदायत संबंधी, विशिष्ट प्रदर्शन सूट) शामिल हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव ने बताया कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस, रामपुर में अध्यक्ष कैप्टन रवि राज कायथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला शिमला एवं किन्नौर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में…