Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से पुनः आरंभ होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी दी कि 21 मार्च को मुख्यमंत्री वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 और 20 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 23 से 28 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव लिए जाएंगे। 30 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा, जबकि पूरा सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक कई महत्वपूर्ण पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही कुछ पदों के लिए आवेदन में सुधार (Correction Window) का अवसर भी दिया गया है। 4 से 7 मार्च तक खुलेगी करेक्शन विंडो आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड 26002 (अंग्रेजी अध्यापक) और पोस्ट कोड 26003 (गणित अध्यापक) के अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले बाप ने ढाई साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राज थापा (निवासी नेपाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 10–12 दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी तारा देवी और उसके पहले पति राजेंद्र महत के साथ बच्चे के पालन-पोषण को लेकर विवाद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  शिमला जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने जिला परिषद वार्डों के पुनर्सीमांकन के बाद उनकी अंतिम सूची जारी करते हुए अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब जिले में जिला परिषद के कुल 25 वार्ड होंगे, जबकि पहले इनकी संख्या 24 थी। खशधार वार्ड को विभाजित कर क्वार को नया जिला परिषद वार्ड बनाया गया है।प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पुनर्सीमांकन को लेकर प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है।…

Read More

♈ मेष (Aries) आज का दिन आत्मविश्वास और सजगता से आगे बढ़ने का है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएँ। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, जिससे खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।🔢 शुभ अंक: 3🎨 शुभ रंग: केसरिया, पीला ♉ वृष (Taurus) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे और व्यायाम का लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा।…

Read More