Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में वीरवार से शुरू हुए जिला स्तरीय मेला फाग के तहत आयोजित बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के नाम रही। इस रंगारंग संध्या में तांत्रा बॉयज ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में रामपुर और आसपास के कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं लोक गायक कुलदीप शर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा से मंडी और आसपास के जिलों के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अब मंडी के लोग जटिल सर्जरी के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को सुरक्षित, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक राजदरबार मैदान में आयोजित प्राचीन एवं जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले के दूसरे दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा रामपुर शहर देव वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से गुंज उठा। मेले में इस वर्ष 21 देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं। फाग मेला हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से यह मेला बुशहर रियासत के समय से आयोजित होता आ रहा है, जब राजपरिवार की देखरेख में देवताओं का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा तस्करी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने जेल में बंद पति को चिट्‌टा (हेरोइन) पहुंचाने के इरादे से जिला कारागार पहुंच गई। हालांकि, जेल प्रशासन की सतर्कता के कारण उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से 1.3 ग्राम चिट्‌टा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वीरवार दोपहर की है। मंडी जिला कारागार में कैदियों से मिलने का निर्धारित समय चल रहा था। इसी दौरान सुनीता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले हैं। इस क्रम में जम्मू के कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख सहित देश के कुल नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों और तबादलों में बदलाव किया गया है। लद्दाख के उप-राज्यपाल थे कविंद्र गुप्ता हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता इससे पहले लद्दाख के उप-राज्यपाल के रूप…

Read More