♈ मेष (Aries)आज का दिन कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाला रहेगा। आप अपने काम में अनुशासन बनाए रखेंगे, जिससे करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी सीनियर्स को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि छोटी गलतफहमी भी विवाद का कारण बन सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च और आय का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ सहयोग और समझदारी से रिश्ता मजबूत होगा।उपाय: ‘ॐ शर्वणभवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।शुभ रंग: क्रिमसन लाल, सफेद | शुभ अंक: 9 ♉ वृषभ (Taurus)आज आपकी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की कक्षा छठी की छात्रा अर्शी कामटस ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में अपना स्थान पक्का किया है। अर्शी ने यह उपलब्धि अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में उपलब्ध एकमात्र सीट हासिल कर प्राप्त की है, जो स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हर वर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। अर्शी कामटस ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर इस चुनौतीपूर्ण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में फाग मेला 2026 आज से शाही महल परिसर में शुरू हो रहा है। मेले के लिए कुल 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। पहले दिन दोपहर में महल परिसर में देवताओं का आगमन होगा। नगर परिषद की ओर से प्रवेश द्वार पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद देवी-देवता बारी-बारी से राजगद्दी को आशीर्वाद देंगे। शाही परिवार की ओर से भी महल के मुख्य द्वार पर स्वागत होगा। शाम तक देवता अपने रात्रि ठहराव स्थलों की ओर रवाना होंगे। अगले दिन सुबह वे बाजार की ओर प्रस्थान करेंगे और पूरे बाजार…
🐏 मेष / Aries सेहत पर ध्यान दें और समय व धन बर्बाद करने वाले लोगों से दूरी बनाएँ। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वादे सोच-समझकर करें। काम में नई तकनीक अपनाएँ।शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: गौ-दान करें या बराबर का दान किसी गौ आश्रम में करें। 🐂 वृष / Taurus स्पष्ट और निडर नजरिया दोस्तों या परिवार को चोट पहुँचा सकता है। उधार लौटाएँ और बड़े फैसले से पहले परिवार की राय लें। अप्रत्याशित रोमांस संभव है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ाएँ। राय देने में संकोच न करें।शुभ अंक: 3…
एआरबी टाइम्स | भावानगर जिला किन्नौर के निचार खंड की ग्राम पंचायत रूपी का विभाजन कर शीगारचा को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रदेश सरकार तथा किन्नौर के विधायक एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष रूपी पंचायत के विभाजन का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत रूपी का क्षेत्रफल काफी विस्तृत और…